ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

मामूली विवाद में ऑटो चालक की हत्या, सीने में नुकीली चीज से किया वार

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
मामूली विवाद में ऑटो चालक की हत्या, सीने में नुकीली चीज से किया वार
मामूली विवाद में ऑटो चालक की हत्या, सीने में नुकीली चीज से किया वार
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा के नयापुरा थाना इलाके में मंगलवार शाम मामूली विवाद के बाद एक ऑटो चालक की हत्या का मामला सामने आया है। वारदात में एक युवक ने मैजिक चालक के सीने पर नुकीली चीज से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान मुजाहिद निवासी लाडपुरा के रूप में बताई जा रही है। वह मैजिक वाहन चलाकर परिवार का गुजर-बसर करता था। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर उसका एक अन्य युवक से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी युवक ने मुजाहिद के सीने में नुकीली चीज से वार कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही नयापुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मुजाहिद को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वारदात के पीछे की वजह और आरोपी की भूमिका को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: