ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

बजरंगपुरा में बीसी के नाम पर 80 लाख की ठगी का आरोप, संचालक दंपती फरार

50 से अधिक लोगों ने कुन्हाड़ी थाने में दी शिकायत; मकान बेचकर रकम लौटाने का वादा भी पूरा नहीं करने का आरोप

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बजरंगपुरा में बीसी के नाम पर 80 लाख की ठगी का आरोप, संचालक दंपती फरार
बजरंगपुरा में बीसी के नाम पर 80 लाख की ठगी का आरोप, संचालक दंपती फरार
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा

कोटा। नदी पार के बजरंगपुरा इलाके में बीसी के नाम पर 50 से अधिक लोगों से 80 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने कुन्हाड़ी थाने पहुंचकर बीसी संचालक पुरुषोत्तम तिवारी और उनकी पत्नी के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि वे लंबे समय से बीसी में अलग-अलग लोगों के नाम पर रकम जमा करवा रहे थे। अचानक संचालक ने भुगतान बंद कर दिया। पीड़ितों के अनुसार पुरुषोत्तम तिवारी ने मकान बेचकर उनकी रकम लौटाने का वादा किया था, लेकिन अब तक पैसा वापस नहीं मिला। उनका यह भी आरोप है कि संचालक दंपती घर छोड़कर चले गए हैं और मकान बेच दिया है।

पीड़ितों ने पुलिस से उनकी जमा रकम वापस दिलाने और मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। कुन्हाड़ी थाना पुलिस शिकायतों और संबंधित तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: