| कोटा कोटा-बारां फोरलेन पर कैथून थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। हादसा 12 पोलैंड पर डेरा गांव के निकट हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक हादसे का शिकार हुए। मृतक कोटा के घोड़ा बस्ती क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
कैथून थाना अधिकारी मनोज सिकरवार ने शनिवार सुबह करीब 9 बजे हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि चार युवक देर रात 12 में मेला देखकर कोटा लौट रहे थे। इसी दौरान डेरा गांव के पास दुर्घटना हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। सूचना मिलने पर घायलों और मृतकों को कोटा के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा रही है। वहीं, घायलों का उपचार जारी है। कैथून थाना पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। दुर्घटना में शामिल कार और घटनाक्रम को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।
