ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

कोटा-बारां रोड पर गोवंश से भरी दो गाड़ियां रुकवाईं, गोतस्करी की आशंका पर हंगामा

गोरक्षक दल और बजरंग दल की सूचना पर पहुंची कोटा ग्रामीण पुलिस, कैथून थाना क्षेत्र की ततेड़ चौकी ले जाए गए वाहन

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा-बारां रोड पर गोवंश से भरी दो गाड़ियां रुकवाईं, गोतस्करी की आशंका पर हंगामा
कोटा-बारां रोड पर गोवंश से भरी दो गाड़ियां रुकवाईं, गोतस्करी की आशंका पर हंगामा
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा। कोटा-बारां रोड हाईवे पर गोवंश से भरी दो गाड़ियों को रुकवाने के बाद गोतस्करी की आशंका को लेकर हंगामे की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, गोरक्षक दल और बजरंग दल की टीम ने संदिग्ध मानते हुए दोनों वाहनों को रुकवाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कोटा ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची।

बताया गया कि दोनों वाहनों में गोवंश भरा हुआ था। गोतस्करी की आशंका जताए जाने के बाद पुलिस ने वाहनों और गोवंश को कैथून थाना क्षेत्र की ततेड़ चौकी, जगन्नाथपुरा ले जाने की कार्रवाई की। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

फिलहाल गोवंश को कहां ले जाया जा रहा था और उसके परिवहन से संबंधित दस्तावेज वैध हैं या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: