नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा
कोटा के स्टेशन क्षेत्र स्थित भदाना में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार छह माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और तीन साल की बच्ची घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में दुख का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, दंपति अपनी तीन साल की बच्ची के साथ बाइक पर सवार था। इसी दौरान भदाना क्षेत्र में पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि पति और बच्ची को चोटें आईं। मृतका छह माह के गर्भ से थी। हादसे की सूचना मिलने पर रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और अन्य तथ्यों की पड़ताल कर रही है।
