नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा
कोटा की भामाशाह मंडी में मंडी व्यवस्था को लेकर किसानों का आक्रोश सामने आया। किसानों ने मंडी के मुख्य गेट पर ताला लगाकर जाम लगा दिया। इसके चलते देर रात से ही मंडी के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन प्रभावित रहा। प्रदर्शन के दौरान किसान मंडी प्रशासन की व्यवस्था से असंतुष्ट नजर आए और मुख्य द्वार पर जमकर नारेबाजी की।
घटना की सूचना मिलने पर अनंतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को देखते हुए मंडी परिसर में अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर उन्हें समझाया। अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। किसानों की नाराजगी के चलते मंडी के मुख्य प्रवेश द्वार पर कुछ समय तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। मंडी व्यवस्था को लेकर किसानों की आपत्ति के बीच मुख्य गेट पर लगाया गया ताला और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारें चर्चा का विषय बनी रहीं।
