ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

कोटा में दुर्गा रैली से दिया नारी शक्ति और आत्मरक्षा का संदेश, 131 महिलाओं-बेटियों को तलवार दीक्षा

सुभाष सर्कल से शुरू होकर तलवंडी के राधा-कृष्ण मंदिर पहुंची रैली, महिलाओं और बेटियों ने उत्साह से लिया भाग

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा में दुर्गा रैली से दिया नारी शक्ति और आत्मरक्षा का संदेश, 131 महिलाओं-बेटियों को तलवार दीक्षा
कोटा में दुर्गा रैली से दिया नारी शक्ति और आत्मरक्षा का संदेश, 131 महिलाओं-बेटियों को तलवार दीक्षा
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

भारत रक्षा मंच की ओर से 13 अक्टूबर को नवरात्रि के तृतीय दिवस पर दुर्गा रैली और दुर्गा शक्ति प्रदर्शन का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से महिलाओं और बेटियों को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने, उनमें आत्मविश्वास व साहस बढ़ाने तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में 131 महिलाओं और बेटियों को तलवार दीक्षा दी गई, जबकि 150 लाठियों का वितरण किया गया।

रैली का शुभारंभ सुभाष सर्कल से हुआ। विभिन्न मार्गों से होते हुए रैली तलवंडी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पहुंची।

आयोजन में महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नारी शक्ति और संगठनात्मक एकता का परिचय दिया। पर्यावरण संरक्षण तथा प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से कपड़े के थैले भी वितरित किए गए। इन पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ और ‘Think Green, Go Green’ के संदेश अंकित थे।

कार्यक्रम में भारत रक्षा मंच की कोटा महानगर महिला अध्यक्ष पिंकलता सुमन और महामंत्री दीपलता का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा, पश्चिम क्षेत्र संगठन प्रमुख डॉ. इलेवान ठाकर, गंगा समग्र के गुजरात प्रांत संयोजक अरुण सिंह राजपूत, सेंटर फॉर सनातन रिसर्च के गुजरात अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गोहिल, चित्तौड़ प्रांत महामंत्री अशोक मलेठी, कोटा जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश बरथूनिया, उपाध्यक्ष जगदीशचंद्र सुमन और महामंत्री नंदसिंह सिसोदिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: