ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

कोटा से भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान का आगाज आज, CM भजनलाल शर्मा निकालेंगे पदयात्रा

शाम 4 बजे सेवन वंडर्स से शुरू होकर छावनी चौराहे तक पहुंचेगी पदयात्रा, मदन दिलावर और हीरालाल नागर ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा से भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान का आगाज आज, CM भजनलाल शर्मा निकालेंगे पदयात्रा
कोटा से भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान का आगाज आज, CM भजनलाल शर्मा निकालेंगे पदयात्रा
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। राजस्थान में भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान का आगाज शुक्रवार को कोटा से होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में शहर में विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा शाम 4 बजे सेवन वंडर्स के सामने से शुरू होकर कोटड़ी चौराहा, गुमानपुरा और मल्टीपरपज स्कूल के सामने से होते हुए छावनी चौराहे पर संपन्न होगी।

पदयात्रा में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा, विधायक कल्पना देवी, महापौर अनुसूइया गोस्वामी, उपमहापौर विवेक राजवंशी सहित भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

कांग्रेस झूठा नैरेटिव फैलाकर अराजकता बढ़ा रही : मदन दिलावर

पदयात्रा को लेकर गुरुवार को जीएमए प्लाजा सभागार में भाजपा की पत्रकार वार्ता हुई। इसमें शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस जनता के बीच झूठा नैरेटिव फैलाकर राजनीतिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव में लगातार मिल रही हार के कारण कांग्रेस वोट चोरी जैसे आरोप लगाकर अपने नेतृत्व की अस्वीकार्यता छिपाने की कोशिश कर रही है।

दिलावर ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को आवश्यक प्रक्रिया बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य मतदाता सूची का शुद्धिकरण करना है। इसमें मृत, स्थायी रूप से स्थान बदल चुके, अनुपस्थित और दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं की पहचान कर सूची में संशोधन किया जाता है। इसके लिए दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर भी दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण से लेकर मतदान तक की प्रक्रिया में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल रहते हैं। बूथ स्तर पर बीएलओ के साथ बीएलए और मतदान के दौरान राजनीतिक दलों के बूथ एजेंट मौजूद रहते हैं। ऐसे में वोट चोरी और हेराफेरी के आरोप निराधार हैं।

घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से हटाना नहीं चाहती कांग्रेस : नागर

ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने कांग्रेस पर देश में अराजकता फैलाने और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच अपना विश्वास खो चुकी है और सत्ता में आने के लिए षड्यंत्र कर रही है।

नागर ने कहा कि जिन 13 करोड़ नामों को हटाए जाने का आरोप लगाया जा रहा है, वे नाम काटे नहीं गए हैं, बल्कि चिन्हित किए गए हैं। पात्र मतदाता सत्यापन और आपत्ति की प्रक्रिया के जरिए अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवा सकते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस विदेशी घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में बनाए रखना चाहती है। नागर ने कहा कि मृतकों और दूसरी जगह जा चुके लोगों के नाम पर मतदान की संभावनाओं को रोकने के लिए मतदाता सूची का शुद्धिकरण जरूरी है।

कांग्रेस से पूछे सात सवाल

नागर ने कांग्रेस से सात सवाल पूछते हुए जवाब मांगे। उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस विदेशी घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में बनाए रखना चाहती है? क्या मृतकों और दूसरी जगह जा चुके लोगों के नाम पर फर्जी मतदान जारी रखना चाहती है? क्या कांग्रेस चाहती है कि विदेशी ताकतें देश के लोकतंत्र को नियंत्रित करें?

इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस से देश की तरक्की रोकने, चीन के साथ कथित समझौते, फोकस पत्रिका में कथित रेड-ग्रीन गठजोड़ और कांग्रेस शासनकाल में हुई पूर्व की 10 एसआईआर प्रक्रियाओं को लेकर भी सवाल किए।

नागर ने आपातकाल और विभिन्न राज्यों की सरकारों को बर्खास्त किए जाने का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया।

हर वार्ड में घर-घर जाकर देंगे निमंत्रण

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि अभियान की शुरुआत कोटा में पदयात्रा के जरिए की जा रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और राष्ट्रभक्त नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। इससे पहले कार्यकर्ताओं को हर वार्ड में घर-घर जाकर पीले चावल बांटने और लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

पत्रकार वार्ता में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर और कोटा संभाग मीडिया संयोजक अरविंद सिसोदिया मंचस्थ रहे। जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने अतिथियों का स्वागत किया और पत्रकार वार्ता का संचालन किया।

इस दौरान जिला महामंत्री रितेश चित्तौड़ा, शैलेंद्र ऋषि, सोशल मीडिया प्रदेश टीम से मयंक सेठी और मीडिया संयोजक अनिल तिवारी सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: