ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

कोटा से भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान का आगाज, आज निकलेगी पदयात्रा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ होंगे शामिल, शाम 4 बजे सेवन वंडर्स पार्क से होगी शुरुआत

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा से भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान का आगाज, आज निकलेगी पदयात्रा
कोटा से भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान का आगाज, आज निकलेगी पदयात्रा
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। राजस्थान में भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत शुक्रवार, 30 अक्टूबर को कोटा में विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ शामिल होंगे। पदयात्रा शाम 4 बजे सेवन वंडर्स पार्क से शुरू होकर कोटड़ी सर्किल और गुमानपुरा होते हुए छावनी में संपन्न होगी।

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने प्रेसवार्ता में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की ओर से अभियान के माध्यम से आमजन तक अपनी बात पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कांग्रेस पर झूठा नैरेटिव फैलाने और अराजकता बढ़ाने के प्रयास करने का आरोप लगाया।

कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंचने का आह्वान

राकेश जैन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पदयात्रा को लेकर प्रत्येक वार्ड में घर-घर संपर्क करने और पीले चावल बांटकर लोगों को आमंत्रित करने का आह्वान किया। पार्टी की ओर से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।

प्रेसवार्ता में भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

प्रेसवार्ता में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा और विधायक कल्पना देवी सहित भाजपा के नेता मौजूद रहे। पदयात्रा के जरिए भाजपा प्रदेश में अपने राजनीतिक अभियान को गति देने के साथ कार्यकर्ताओं और आमजन के बीच संवाद स्थापित करने का प्रयास करेगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: