ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

कोटा से भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान का आगाज, 30 अक्टूबर को पदयात्रा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ होंगे शामिल, सेवन वंडर्स पार्क से शुरू होकर छावनी में होगा समापन

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा से भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान का आगाज, 30 अक्टूबर को पदयात्रा
कोटा से भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान का आगाज, 30 अक्टूबर को पदयात्रा
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा

राजस्थान में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान की शुरुआत 30 अक्टूबर को कोटा से होगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की मौजूदगी में शाम 4 बजे सेवन वंडर्स पार्क के सामने से विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी। भाजपा कोटा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि पदयात्रा कोटड़ी सर्किल और गुमानपुरा सर्किल होते हुए मल्टीपरपज स्कूल पहुंचेगी और छावनी में इसका समापन होगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को जीएमए सभागार में भाजपा की बैठक हुई।

जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने कांग्रेस पर देश में कथित तौर पर गलत नैरेटिव फैलाने और अराजकता का माहौल बनाने के प्रयास करने का आरोप लगाते हुए देशव्यापी अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में राजस्थान में अभियान का आगाज कोटा से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस के आरोपों और उसके राजनीतिक रुख का जवाब जनता के बीच रखा जाएगा।

जैन ने कांग्रेस नेताओं की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की जाने वाली बयानबाजी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से प्रधानमंत्री और उनके पिता के संबंध में इस्तेमाल किए गए कथित अपमानजनक शब्दों की भाजपा निंदा करती है।

उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से प्रत्येक वार्ड में घर-घर जाकर पीले चावल बांटने और लोगों को पदयात्रा में शामिल होने का निमंत्रण देने का आह्वान किया। बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और जनभागीदारी बढ़ाने को लेकर जिला पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए। पदयात्रा के आयोजन के चलते पहले प्रस्तावित प्रबुद्धजन संगोष्ठी कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

बैठक में जिला महामंत्री रितेश चित्तौड़ा और रामलाल टटवाड़िया, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह तलवार, जिला मंत्री दीपक मीणा, जिला प्रवक्ता जगदीश सिंह मोहिल, अमित सेन, अशोक जैन और मीडिया संभाग संयोजक अरविंद सिसोदिया सहित मंडल अध्यक्ष, प्रतिनिधि और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: