ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

बोरखेड़ा में मकान पर पुलिस की दबिश, 9 लोग जुआ खेलते मिले; 92 हजार रुपए जब्त

श्रीपुल गर्ग, लोकेश पीपलानी सहित 9 लोग मिले मौजूद, राजस्थान सार्वजनिक जुआ अध्यादेश के तहत कार्रवाई

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बोरखेड़ा में मकान पर पुलिस की दबिश, 9 लोग जुआ खेलते मिले; 92 हजार रुपए जब्त
बोरखेड़ा में मकान पर पुलिस की दबिश, 9 लोग जुआ खेलते मिले; 92 हजार रुपए जब्त
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के बजरंग नगर स्थित आदित्य आवास में पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को ताश के पत्तों पर रुपए-पैसों का दांव लगाते पकड़ा। पुलिस ने मौके से 92,060 रुपए की जुआ राशि और 312 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। मामले में राजस्थान सार्वजनिक जुआ अध्यादेश के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 21 अक्टूबर को बोरखेड़ा थानाधिकारी अजीत बगडोलिया पुलिस जाप्ते के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बजरंग नगर स्थित आदित्य आवास के मकान नंबर 184 में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की गंभीरता और विश्वसनीयता को देखते हुए पुलिस ने राजस्थान सार्वजनिक जुआ अध्यादेश के प्रावधानों के तहत तलाशी वारंट प्राप्त किया। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार तलाशी ली। मकान के ड्राइंग रूम में नौ लोग जुआ खेलते मिले।

पुलिस के मुताबिक, मौके पर श्रीपुल गर्ग (41), निवासी पुखराज ऑरा, बजरंग नगर; लोकेश पीपलानी (43), निवासी आदित्य आवास, बोरखेड़ा; पूरण पीपलानी (60), निवासी विज्ञान नगर क्षेत्र; हिमांशु नंदवानी (35), निवासी विज्ञान नगर; जयप्रकाश मेघवाल (44), निवासी हनुमान बस्ती, दादाबाड़ी; संजीव विजय (52), निवासी सब्जी मंडी, छावनी; अमित पीपलानी (48), निवासी मकान नंबर 184, आदित्य आवास; पंकज मित्तल (53), निवासी छावनी क्षेत्र; और अकील अहमद (62), निवासी डडवाड़ा, कोटा मौजूद थे।

पुलिस ने मौके से जुए की राशि और ताश के पत्ते जब्त कर लिए। मामले में राजस्थान सार्वजनिक जुआ अध्यादेश के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: