ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

स्कूटी को कार से टक्कर मार गिराया, पाइप-चाकू से दो युवकों पर हमला

छह जनों के खिलाफ नामजद शिकायत, घटना के 10 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
स्कूटी को कार से टक्कर मार गिराया, पाइप-चाकू से दो युवकों पर हमला
स्कूटी को कार से टक्कर मार गिराया, पाइप-चाकू से दो युवकों पर हमला
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर चार बदमाशों ने स्कूटी सवार दो युवकों पर हमला कर दिया। होली फैमिली हॉस्पिटल के पास नहर पर हुई वारदात में बदमाशों ने पहले कार से स्कूटी को टक्कर मारकर गिराया, फिर इमरान और उसके साथी अरशद पर लोहे के पाइप और चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान एक बदमाश पिस्टल लेकर भी पीछे दौड़ा। मारपीट में इमरान का एक हाथ और पैर फ्रैक्चर हो गया।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने मारपीट का वीडियो बना लिया। वीडियो में चार युवक दोनों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इनमें तीन के हाथों में लोहे के पाइप और चाकू नजर आ रहे हैं, जबकि एक युवक पिस्टल लिए दिखाई दे रहा है। हमले के दौरान अरशद किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकला, जबकि बदमाशों ने इमरान को पाइप से बुरी तरह पीटा। वारदात के बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गए।

घायल इमरान ने बोरखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। एएसआई देवकरण चौधरी ने बताया कि घटना करीब 10 दिन पुरानी है। प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। इमरान ने अर्ष्यन अंसारी, हितेंद्र चौधरी, मयंक कारतूस, खुश अरोरा, यश पांचाल और आशु के खिलाफ नामजद शिकायत दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: