ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

बोरखेड़ा में बेकाबू कार का कहर, राह चलते लोगों को मारी टक्कर; महिला सहित 2-3 घायल

रिसोर्ट के सामने हादसा, सीसीटीवी में कैद हुई टक्कर और उसके बाद चालक की पिटाई की घटना

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बोरखेड़ा में बेकाबू कार का कहर, राह चलते लोगों को मारी टक्कर; महिला सहित 2-3 घायल
बोरखेड़ा में बेकाबू कार का कहर, राह चलते लोगों को मारी टक्कर; महिला सहित 2-3 घायल
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक रिसोर्ट के सामने तेज रफ्तार बेकाबू कार ने सड़क किनारे चल रहे लोगों और दुकानदारों को टक्कर मार दी। हादसे में महिला सहित दो से तीन लोग घायल हो गए। कार की टक्कर से सड़क किनारे खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि दीपावली के लिए दुकानदारों की ओर से सजाया गया सामान भी टूटकर बिखर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गति से आ रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे सामान बेच रहे लोगों तथा राहगीरों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार की टक्कर और उसके बाद घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी दिखाई दे रही है।

हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने कार चालक को वाहन से बाहर निकाला और उसकी पिटाई कर दी। चालक के साथ मारपीट का घटनाक्रम भी सीसीटीवी में कैद हुआ है। सूचना पर बोरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: