ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

साथ रहने और शादी की इच्छा जताने के बाद दो युवतियों ने जहरीला पदार्थ खाया, एमबीएस में उपचार जारी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
साथ रहने और शादी की इच्छा जताने के बाद दो युवतियों ने जहरीला पदार्थ खाया, एमबीएस में उपचार जारी
साथ रहने और शादी की इच्छा जताने के बाद दो युवतियों ने जहरीला पदार्थ खाया, एमबीएस में उपचार जारी
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। कोटा ग्रामीण क्षेत्र के बोरखेड़ा थाना इलाके में दो युवतियों द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां आपस में शादी कर साथ रहने की इच्छा जता रही थीं, लेकिन परिवार इस फैसले से सहमत नहीं था। दोनों युवतियों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बेहोशी की हालत में एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पांच महीने पहले घर छोड़कर गई थीं

बोरखेड़ा थानाधिकारी अजीत बागडोलिया ने बताया कि दोनों युवतियां बालिग हैं और रिश्ते में बहन लगती हैं। करीब पांच महीने पहले दोनों घर छोड़कर सवाईमाधोपुर चली गई थीं। वहां उन्होंने किराए का कमरा लेकर रहना शुरू किया और काम भी कर रही थीं। इस संबंध में परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

हाल में दोनों युवतियां स्वयं बोरखेड़ा थाने पहुंचीं। पुलिस ने उनके परिवार के सदस्यों को भी थाने बुलाया। दोनों के बयान लिए गए, जिसमें उन्होंने एक-दूसरे से प्यार करने और साथ रहने की इच्छा जताई। उन्होंने शादी करने की इच्छा भी व्यक्त की।

परिवार की सहमति नहीं बनी

पुलिस के अनुसार दोनों युवतियों का साथ रहना और शादी करना परिवार को मंजूर नहीं था। चूंकि दोनों बालिग थीं, इसलिए पुलिस ने उनके बयान दर्ज करने के बाद उन्हें वापस भेज दिया।

थाने से जाने के बाद दोनों युवतियां महिला थाने के बाहर पहुंचीं, जहां उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। उनकी तबीयत बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

एमबीएस अस्पताल में उपचार जारी

दोनों युवतियों को गंभीर हालत में एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और युवतियों के बयान तथा अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि दोनों युवतियां बालिग हैं, इसलिए उनके बयानों और उनके द्वारा व्यक्त की गई इच्छा को कानूनी प्रक्रिया के तहत दर्ज किया गया था। फिलहाल दोनों का उपचार प्राथमिकता पर कराया जा रहा है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: