ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

ब्राह्मण कल्याण परिषद ने 151 कन्याओं का पूजन कर कराया भोजन

नागेश्वर धाम मंदिर में शारदीय नवरात्रि अष्टमी पर आयोजन, कन्याओं को दुपट्टे, उपहार और दक्षिणा भेंट कर किया सम्मानित

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
ब्राह्मण कल्याण परिषद ने 151 कन्याओं का पूजन कर कराया भोजन
ब्राह्मण कल्याण परिषद ने 151 कन्याओं का पूजन कर कराया भोजन
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। शारदीय नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर ब्राह्मण कल्याण परिषद की ओर से नागेश्वर धाम मंदिर में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 151 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। परिषद की ओर से कन्याओं को दुपट्टे, उपहार और दक्षिणा भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम संयोजक बुद्धि प्रकाश दाधीच ने बताया कि हिंदू धर्म में नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन का विशेष महत्व है। कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानकर उनकी पूजा की जाती है। यह परंपरा नारी शक्ति के सम्मान, श्रद्धा और समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक भाव जागृत करने का संदेश देती है।

माता-पिता का सम्मान करने का दिया संदेश

ब्राह्मण कल्याण परिषद के संयोजक अनिल तिवारी ने कन्याओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार भगवान गणेश ने अपनी माता की आज्ञा का पालन किया, उसी प्रकार सभी कन्याओं को भी अपनी माताओं की आज्ञा मानने और उनका सम्मान करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि माता-पिता का सम्मान करना और संस्कारों का पालन करना जीवन में सफलता का आधार है।

परिषद के पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में बृजराज गौतम, धर्मेंद्र दीक्षित, डॉ. शीला तिवारी, दिग्विजय शुक्ला, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, डॉ. प्रमोद तिवारी, चंद्र प्रकाश शर्मा, राकेश शर्मा, भरत शर्मा, अशोक मिश्रा, नवल शर्मा, राजेश शर्मा, वर्षा दीक्षित, आशा मिश्रा, प्रमोद जोशी, ब्रजेश कांत शर्मा, देवेश भारद्वाज, आदित्य पांडे, हिमांशु तिवारी, पंकज शर्मा, जितेंद्र, दिनेश और अभिषेक शर्मा सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: