ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

कोटा बायपास पर सड़क हादसा, बाइक सवार मामा-भांजे की मौत

रानपुर थाना क्षेत्र में देर रात हादसा; स्लिप लेन पर गंभीर हालत में मिले दोनों, जांच में जुटी पुलिस

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा बायपास पर सड़क हादसा, बाइक सवार मामा-भांजे की मौत
कोटा बायपास पर सड़क हादसा, बाइक सवार मामा-भांजे की मौत
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। रानपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। दोनों कोटा बायपास पर स्लिप लेन में बाइक के साथ सड़क पर गिरे हुए मिले। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रानपुर थाने के सहायक उप निरीक्षक हरिओम सिंह ने बताया कि हादसा रात करीब 10 बजे हुआ। मृतकों की पहचान चतुर्भुज (55) निवासी नयागांव और उसके भांजे भेरूलाल भील (50) निवासी खेड़ा जगपुरा के रूप में हुई है। दोनों के शव नए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।

स्लिप लेन पर गिरे मिले दोनों

एएसआई हरिओम सिंह के अनुसार हादसा नेशनल हाईवे-52 पर झालावाड़ रोड से कोटा बायपास होते हुए नेशनल हाईवे-27 और हैंगिंग ब्रिज की तरफ जाने वाली स्लिप लेन पर हुआ। हादसे के समय मौके पर कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने नहीं आया है।

पुलिस के मुताबिक दोनों सड़क पर गिरे हुए मिले थे और उनके सिर में गंभीर चोटें थीं। प्रारंभिक तौर पर मौके की स्थिति को देखते हुए बाइक के स्लिप होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, किसी अन्य वाहन की टक्कर की आशंका से भी इनकार नहीं किया गया है।

पुलिस ने घटनास्थल से बाइक जब्त कर ली है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: