ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

कैप्टन स्मिथ मच्छर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ब्राह्मण कल्याण परिषद ने किया हनुमान चालीसा पाठ

विमान हादसे के दौरान साहस दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने की भूमिका की सराहना, परिषद ने की जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कैप्टन स्मिथ मच्छर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ब्राह्मण कल्याण परिषद ने किया हनुमान चालीसा पाठ
कैप्टन स्मिथ मच्छर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ब्राह्मण कल्याण परिषद ने किया हनुमान चालीसा पाठ
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

कोटा। ब्राह्मण कल्याण परिषद कोटा की ओर से तुलसी माता मंदिर में कैप्टन स्मिथ मच्छर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बजरंगबली से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

परिषद संयोजक अनिल तिवारी ने कहा कि उड़ान के दौरान को-पायलट द्वारा हमला किए जाने के बावजूद कैप्टन स्मिथ मच्छर ने हिम्मत नहीं खोई और विषम परिस्थितियों में विमान को संभालते हुए उसमें सवार 174 लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके घायल होने की जानकारी मिलने के बाद परिषद ने उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए यह पाठ किया।

तिवारी ने कहा कि कैप्टन स्मिथ मच्छर जैसे साहसी भारतीय देश का नाम दुनिया में रोशन करते हैं। उन्होंने कहा कि देश की प्रतिभाओं को उचित अवसर और सम्मान मिलना चाहिए, ताकि प्रतिभाशाली युवा विदेश जाने के बजाय भारत में रहकर राष्ट्र की सेवा कर सकें। इसके लिए युवाओं को आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराने वाली व्यवस्था जरूरी है।

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, रॉयल क्लब अध्यक्ष एसएन शर्मा, महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय शर्मा, दिनेश शर्मा, बुद्धि प्रकाश दाधीच, मनीष तिवारी, दिवाकर शर्मा, आकाश भार्गव, तुलसी राम, राजेंद्र दाधीच, किशन शर्मा, नेमीचंद शर्मा, संजय शर्मा, रवि गौतम, अनिल शर्मा, नरेंद्र शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, राजीव भारद्वाज और राजीव पारीक सहित परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: