ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

दी कोटा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की 100वीं साधारण सभा आयोजित, दो नई शाखाएं खोलने का निर्णय

बैंक की 12 शाखाओं और 170 ग्राम सेवा सहकारी समितियों से एक लाख से अधिक किसानों को मिल रही सुविधाएं, 81875 किसानों को 885.79 करोड़ का ऋण वितरित

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
दी कोटा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की 100वीं साधारण सभा आयोजित, दो नई शाखाएं खोलने का निर्णय
दी कोटा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की 100वीं साधारण सभा आयोजित, दो नई शाखाएं खोलने का निर्णय
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कैथून। दी कोटा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, कोटा की 100वीं साधारण सभा का आयोजन प्रशासक एवं जिला कलेक्टर पीयूष समारिया की अध्यक्षता में किया गया। सभा के मुख्य अतिथि नागरिक सहकारी बैंक कोटा के अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिड़ला रहे। बैठक में बैंक की वित्तीय स्थिति, किसानों को उपलब्ध कराई जा रही ऋण सुविधाओं और आगामी योजनाओं को लेकर जानकारी साझा की गई।

प्रशासकीय उद्बोधन में जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने बताया कि बैंक वर्तमान में 12 शाखाओं और 170 ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से एक लाख से अधिक किसानों को पोर्टल के जरिए नकद ऋण, खाद-बीज एवं कृषि आदानों की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। इसके अलावा किसान कल्याण योजना, कृषक समृद्धि योजना, कर्मचारी समृद्धि योजना, जन मंगल आवास योजना, मॉर्गेज ऋण, वाहन ऋण और संयुक्त देयता समूह ऋण योजना के माध्यम से आकर्षक ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

बैंक की वित्तीय स्थिति

सभा में बताया गया कि मार्च 2026 तक बैंक की अंशपूंजी 47.83 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 29.60 करोड़ रुपए और अमानत राशि 769.03 करोड़ रुपए रही। बैंक की ओर से 81,875 किसानों को 885.79 करोड़ रुपए का ऋण वितरित किया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। बैंक का वर्तमान एनपीए 1.94 प्रतिशत बताया गया।

बैंक से संबद्ध 13 ग्राम सेवा सहकारी समितियों में 500 मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदामों का निर्माण कराया जा चुका है। वहीं 22 ग्राम सेवा सहकारी समितियों को निःशुल्क भूमि आवंटित कराई जा चुकी है।

67.50 करोड़ की साख सीमा उपलब्ध

प्रबंध निदेशक राय सिंह मोजावत ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 2,102 सदस्यों का पंजीयन कर 67.50 करोड़ रुपए की साख सीमा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा 31 ग्राम सेवा सहकारी समितियों को खाद-बीज व्यवसाय के लिए हाइपोथिकेशन ऋण स्वीकृत किया गया। गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 3,104 सदस्यों को 22.95 करोड़ रुपए का ऋण उपलब्ध कराया गया।

साधारण सभा में कोटा जिले में चेचट और कुन्हाड़ी में दो नई बैंक शाखाएं खोलने का निर्णय भी लिया गया।

बैंक के 100 वर्ष पूरे होने पर भव्य आयोजन का सुझाव

मुख्य अतिथि राजेश कृष्ण बिड़ला ने कहा कि बैंक 1 फरवरी 2027 को 100 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। इस अवसर पर भव्य आयोजन किया जाना चाहिए। उन्होंने बैंक की उत्कृष्ट कार्य करने वाली समितियों और शाखा स्टाफ को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करने का सुझाव दिया।

बिड़ला ने बैंक की पैक्स कम्प्यूटरीकरण योजना के तहत 170 में से 169 पैक्स को ई-पैक्स घोषित किए जाने पर बैंक टीम को बधाई दी।

सभा में चैन सिंह राठौड़, अध्यक्ष कोटा-बूंदी उत्पादक सहकारी संघ, बीना बैरवा, अतिरिक्त रजिस्ट्रार, राजेश कुमार मीणा, उप रजिस्ट्रार, ऋतु सपरा और रजनी बाला मीणा सहित अन्य अधिकारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। अंत में मुख्य प्रबंधक हेमंत कुमार सामरिया, वरिष्ठ प्रबंधक शशि शेखर और वरिष्ठ प्रबंधक राजेंद्र सिंह ने अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: