ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शिक्षा / लेख विस्तार
शिक्षा

विधिवत पूजा-अर्चना के साथ डॉक्टर गणेशजी की स्थापना

शिक्षा नगरी कोटा में गणेश महोत्सव को लेकर उत्साह, सैकड़ों स्टूडेंट्स ने की महाआरती

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
विधिवत पूजा-अर्चना के साथ डॉक्टर गणेशजी की स्थापना
विधिवत पूजा-अर्चना के साथ डॉक्टर गणेशजी की स्थापना
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। शिक्षा नगरी कोटा में गणेश महोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में चंबल हॉस्टल एसोसिएशन की ओर से गणेश महोत्सव के तहत भगवान गणेशजी की विधिवत पूजा-अर्चना कर स्थापना की गई। गणेशजी की स्थापना के साथ ही हॉस्टल परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कोचिंग स्टूडेंट्स और हॉस्टल एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने गणपति महाराज की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि, सफलता और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कोटा में दूर-दराज के क्षेत्रों से पढ़ाई के लिए आने वाले विद्यार्थियों को घर जैसा माहौल देने के उद्देश्य से हॉस्टल परिसर में गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

महाआरती में सैकड़ों स्टूडेंट्स हुए शामिल

गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में कोचिंग स्टूडेंट्स शामिल हुए और भगवान गणेश की आराधना की। इस दौरान पूरा हॉस्टल परिसर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजता रहा।

महाआरती में बृजेश माहेश्वरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कोचिंग स्टूडेंट्स का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि कोटा वह शहर है, जहां विद्यार्थियों के सपने पूरे हो सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से ईमानदारी और पूरी मेहनत के साथ पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेहनत ही विद्यार्थियों को उनके लक्ष्य तक पहुंचाएगी।

महाआरती के बाद श्रद्धालुओं और विद्यार्थियों के लिए प्रसादी का वितरण किया गया। आयोजन में संदीप अग्रवाल, मनीष मुदड़ा, कमल अग्रवाल, राजेश कटारिया, राधेश्याम प्रजापत, रमेश धाकड़, जितेंद्र पारिक, मोहित सेठी, बंटी नागर, दिग्विजय शुक्ला और पदम जैन सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: