ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

जादू कला को नई पीढ़ी से जोड़ने और कलाकारों को मंच देने पर मंथन

चम्बल मैजिक क्लब की वार्षिक बैठक सम्पन्न, मायालोक-2027 में भागीदारी का आह्वान

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
जादू कला को नई पीढ़ी से जोड़ने और कलाकारों को मंच देने पर मंथन
जादू कला को नई पीढ़ी से जोड़ने और कलाकारों को मंच देने पर मंथन
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। जादू कला के संरक्षण, कलाकारों के कल्याण और नई पीढ़ी को इस कला से जोड़ने के मुद्दों पर चम्बल मैजिक क्लब की संभाग स्तरीय वार्षिक बैठक में चर्चा हुई। रविवार को छावनी स्थित श्री महालक्ष्मी अपार्टमेंट में आयोजित बैठक में कोटा संभाग सहित आसपास के जिलों के वरिष्ठ और युवा जादूगर शामिल हुए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्लब के संभागीय अध्यक्ष डॉ. धांसु अन्नु सिंह धाकड़ ने कहा कि जादू केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन कला और सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है। इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए कलाकारों को उचित मंच उपलब्ध कराना जरूरी है।

उन्होंने जनवरी 2027 में चित्तौड़गढ़ में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय जादू सम्मेलन ‘मायालोक-2027’ में संभाग के जादूगरों से अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन प्रतिभा प्रदर्शन के साथ देश-विदेश के कलाकारों से संवाद और अनुभव साझा करने का अवसर देते हैं।

राजस्थान मैजिक एसोसिएशन के वरिष्ठ जादूगर अशोक शर्मा ने जादू कला का प्रदर्शन किया। उन्होंने कलाकारों से एकजुट होकर कला के संरक्षण और जादूगरों के कल्याण के लिए काम करने की बात कही। दूसरे सत्र में सूर्यप्रकाश जादूपाल ने प्रस्तुति दी। उन्होंने पारंपरिक जादू कला को सहेजने के लिए प्रशिक्षण और नियमित कार्यक्रमों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

बैठक में तालेड़ा से अनंत पुरोहित, बारां से सूर्यप्रकाश जादूपाल, झालावाड़ से शिवशंकर तथा कोटा से इन्द्रराज दाधीच, मो. नूर और रोहित सक्सेना सहित अनेक कलाकारों ने अनुभव साझा किए और सुझाव दिए। अंत में अशोक शर्मा ने आभार जताया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: