ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

चंबल नदी में नहाने गए भाई-बहन डूबे, तलाश में जुटी कोटा-सवाई माधोपुर पुलिस

झरेर बालाजी के पास हादसा, बहरावंडा खुर्द निवासी 22 वर्षीय गणपत और 18 वर्षीय अंकिता की तलाश जारी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
चंबल नदी में नहाने गए भाई-बहन डूबे, तलाश में जुटी कोटा-सवाई माधोपुर पुलिस
चंबल नदी में नहाने गए भाई-बहन डूबे, तलाश में जुटी कोटा-सवाई माधोपुर पुलिस
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। कोटा जिले के खातोली थाना क्षेत्र में गुरुवार को चंबल नदी में नहाने के दौरान भाई-बहन के डूबने का हादसा सामने आया। दोनों झरेर बालाजी के पास चंबल नदी में नहाने गए थे, इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूब गए।

जानकारी के अनुसार बहरावंडा खुर्द निवासी गणपत माली (22) और उसकी बहन अंकिता माली (18) चंबल नदी में नहाने पहुंचे थे। नहाते समय दोनों पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही कोटा जिला ग्रामीण पुलिस और सवाई माधोपुर पुलिस-प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं।

खातोली थाना पुलिस का जाप्ता भी मौके पर पहुंचा और दोनों की तलाश शुरू की। चंबल नदी के दोनों ओर से पुलिस और प्रशासन की टीमों द्वारा तलाश अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल दोनों भाई-बहन का पता नहीं चल पाया है।

हादसे की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस-प्रशासन की ओर से नदी में दोनों की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: