ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

छावनी विशाल मार्केट में कबाड़ा बीन रही महिला को ब्लैक कोबरा ने डसा: हालत गंभीर, एमबीएस अस्पताल में उपचार जारी

पाइप में छिपा बैठा था जहरीला सांप, उंगली पर काटते ही बिगड़ी तबीयत; शहर में लगातार बढ़ रही स्नेकबाइट की घटनाएं

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
छावनी विशाल मार्केट में कबाड़ा बीन रही महिला को ब्लैक कोबरा ने डसा: हालत गंभीर, एमबीएस अस्पताल में उपचार जारी
छावनी विशाल मार्केट में कबाड़ा बीन रही महिला को ब्लैक कोबरा ने डसा: हालत गंभीर, एमबीएस अस्पताल में उपचार जारी
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। शहर में इन दिनों जहरीले सांपों के काटने की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। ताजा मामला छावनी स्थित विशाल मार्केट से सामने आया है, जहां कबाड़ बीन रही एक महिला को जहरीले ब्लैक कोबरा ने डस लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत कोटा के एमबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज जारी है।

पाइप में छिपा था कोबरा

पीड़िता की पहचान माया वर्मा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, माया वर्मा रविवार सुबह विशाल मार्केट क्षेत्र में कबाड़ बीनने का काम कर रही थी। इसी दौरान वहां रखे एक खाली पाइप में पहले से जहरीला ब्लैक कोबरा छिपा बैठा था। जैसे ही महिला ने पाइप को हाथ लगाया, सांप ने उसकी उंगली पर डस लिया।

एमबीएस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती

सांप के काटते ही महिला की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। मौके पर मौजूद लोग और परिजन उसे फौरन एमबीएस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे। चिकित्सकों की टीम द्वारा एंटी-वेनम देकर महिला का सघन उपचार किया जा रहा है। फिलहाल महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: