ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

छावनी नहर हादसे में चार युवकों की मौत पर धारीवाल ने जताया दुख

पूर्व मंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की मांग की, हादसे को बताया बेहद दुखद

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
छावनी नहर हादसे में चार युवकों की मौत पर धारीवाल ने जताया दुख
छावनी नहर हादसे में चार युवकों की मौत पर धारीवाल ने जताया दुख
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

कोटा के छावनी क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नहर में डूबने से चार युवकों की मौत पर पूर्व मंत्री एवं विधायक शांति धारीवाल ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से पीड़ित परिवारों को उचित आर्थिक सहायता देने की मांग की।

धारीवाल ने कहा कि युवकों की असमय मौत से उनके परिवारों को गहरा आघात पहुंचा है। इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों को संबल देना जरूरी है।

धारीवाल ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए। उन्होंने नहरों और जलाशयों के आसपास पर्याप्त निगरानी, बचाव के जरूरी संसाधन और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि विसर्जन के दौरान लोगों की जान जोखिम में न पड़े।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: