नागरीक अभिव्यक्ति @ कोटा
कोटा के कोचिंग उद्योग पर अब अंतरराष्ट्रीय अकादमिक मंचों पर भी चर्चा हो रही है। ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नूरिया रहमान ने यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो में आयोजित BAICE कॉन्फ्रेंस-2026 में कोटा की निजी कोचिंग व्यवस्था पर शोध-पत्र प्रस्तुत किया।
सम्मेलन में उन्होंने ‘मार्केट डायनेमिक्स ऑफ द प्राइवेट कोचिंग इंडस्ट्री: कोटा, द कोचिंग हब ऑफ इंडिया’ विषय पर अपना अध्ययन रखा। शोध में कोटा के कोचिंग उद्योग की बदलती बाजारगतिशीलता, निजी शिक्षा, नियमन और औपचारिक शिक्षा के समानांतर चलने वाली ‘शैडो एजुकेशन’ व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
