ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

कोटा में कोचिंग छात्रा का पीछा कर छेड़छाड़, एक आरोपी गिरफ्तार

कार में जबरन बैठाने की कोशिश का आरोप, कॉलोनीवासियों ने घेरा तो लोगों पर कार चढ़ाने का प्रयास कर फरार हुए थे आरोपी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा में कोचिंग छात्रा का पीछा कर छेड़छाड़, एक आरोपी गिरफ्तार
कोटा में कोचिंग छात्रा का पीछा कर छेड़छाड़, एक आरोपी गिरफ्तार
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। शहर में कोचिंग छात्रा का पीछा कर छेड़छाड़ और उसे जबरन कार में बैठाने की कोशिश के मामले में बोरखेड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई थार और क्रेटा कार भी जब्त की हैं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 30 वर्षीय रामरूप मीणा के रूप में हुई है। वह सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र के इटावा गांव का रहने वाला है और वर्तमान में कोटा के बोरखेड़ा इलाके में रहता है।

कई दिनों से छात्रा का पीछा करने का आरोप

जानकारी के अनुसार मानपुरा इलाके में रहने वाली कोचिंग छात्रा ने आरोप लगाया था कि पिछले तीन-चार दिनों से एक युवक सफेद क्रेटा और काली थार से उसका पीछा कर रहा था। छात्रा के मुताबिक रास्ते में युवक ने उसका हाथ पकड़कर उसे जबरन कार में बैठाने की कोशिश की।

छात्रा किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर वहां से भागी और घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने बोरखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

कॉलोनीवासियों ने घेरा तो कार चढ़ाने का प्रयास

घटना की जानकारी मिलने के बाद वारदात वाले दिन कॉलोनीवासियों ने संदिग्ध कार को घेरने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान कार सवार लोगों ने भीड़ पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की और मौके से फरार हो गए। हालांकि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

बताया गया है कि छात्रा के पीछा किए जाने की घटनाएं रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी रिकॉर्ड हुई हैं। घटना से जुड़ी लाइव तस्वीरें भी सामने आई थीं।

पुलिस जांच में जुटी

परिजनों के मुताबिक छात्रा रोजाना निजी कोचिंग संस्थान में पढ़ने

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: