ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

कलेक्ट्रेट की छत पर छिपकर करते थे चोरी, एसी के कॉपर पाइप काटने वाले गिरोह के 4 गिरफ्तार

नयापुरा पुलिस ने 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पकड़े आरोपी, एमबीएस अस्पताल, गवर्नमेंट कॉलेज और अदालत परिसर में भी वारदातें कबूलीं

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कलेक्ट्रेट की छत पर छिपकर करते थे चोरी, एसी के कॉपर पाइप काटने वाले गिरोह के 4 गिरफ्तार
कलेक्ट्रेट की छत पर छिपकर करते थे चोरी, एसी के कॉपर पाइप काटने वाले गिरोह के 4 गिरफ्तार
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा

कोटा में सरकारी भवन भी चोरों से सुरक्षित नहीं हैं। चोरों का एक गिरोह शाम होते ही जिला कलेक्ट्रेट की छत पर जाकर छिप जाता था और रात में एसी के कॉपर पाइप व केबल काटकर फरार हो जाता था। नयापुरा थाना पुलिस ने सरकारी कार्यालयों में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो कथित चोर, एक कबाड़ी और आरोपियों की जमानत कराने में मदद करने वाला व्यक्ति शामिल है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कलेक्ट्रेट के अलावा एमबीएस अस्पताल, गवर्नमेंट कॉलेज, अदालत परिसर सहित अन्य सरकारी इमारतों में भी चोरी करना स्वीकार किया है।

हाल ही में जिला कलेक्ट्रेट परिसर से एसी के कॉपर पाइप और केबल चोरी होने की घटना सामने आई थी। इस मामले में सहायक कर्मचारी दिनेश मेहरा की रिपोर्ट पर नयापुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देशन और थानाधिकारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर पुलिस ने कार्रवाई की।

जांच में सामने आया कि आरोपी जगदीश और नंदकिशोर शाम के समय ही कलेक्ट्रेट की छत पर पहुंचकर छिप जाते थे। रात होने पर वे एसी के कॉपर पाइप काटते और केबल चोरी कर वहां से निकल जाते थे। पुलिस ने दबिश देकर दोनों को पकड़ा। गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश में दोनों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है।

पूछताछ में आरोपियों ने कलेक्ट्रेट के अलावा एमबीएस अस्पताल, गवर्नमेंट कॉलेज, अदालत परिसर और अन्य सरकारी भवनों में एसी के कॉपर पाइप व वायर चोरी करने की वारदातें कबूलीं। पुलिस ने चोरी के नेटवर्क में शामिल कबाड़ी और आरोपियों की जमानत कराने में मदद करने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य वारदातों, माल की बरामदगी और गिरोह के पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: