ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

महाविद्यालय में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती का आयोजित।

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
महाविद्यालय में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती का आयोजित।
महाविद्यालय में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती का आयोजित।
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा, 2 अक्टूबर 2026। महाविद्यालय परिसर में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों, सादगी, सत्य, अहिंसा, अनुशासन एवं राष्ट्र मूल्यों पर प्रकाश डाला गया। छात्राध्यापिकाओं को उनके जीवन एवं विचारों से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान का भी आयोजन किया गया। छात्राध्यापिकाओं द्वारा महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। सभी ने स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा अपने आसपास स्वच्छता रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, स्वच्छता, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: