कोटा। नगर निगम के हालिया चुनाव के बाद कोटा कांग्रेस की ओर से गुरुवार को गुमानपुरा स्थित कांग्रेस कार्यालय में पार्षदों की बैठक बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राखी गौतम करेंगी।
बैठक में नगर निगम की नई परिषद में कांग्रेस की भूमिका और संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। प्रमुख रूप से नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर भी बैठक में मंथन हो सकता है।
हाल ही में हुए महापौर चुनाव में भाजपा की अनुसुईया गोस्वामी निर्वाचित हुई थीं। चुनाव के बाद कांग्रेस ने पार्टी के पार्षदों के मतदान को लेकर भी सवाल उठाए थे और आंतरिक स्तर पर चर्चा की थी।
अब पार्षदों की बैठक को नगर निगम में कांग्रेस की आगे की रणनीति तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, बैठक में नेता प्रतिपक्ष के नाम पर अंतिम निर्णय होगा या नहीं, यह बैठक के दौरान होने वाली चर्चा के बाद ही स्पष्ट होगा।
