ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / राजनीति / लेख विस्तार
राजनीति

पार्षदों और परिजनों पर दबाव का आरोप, कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग की निष्पक्ष जांच और दबाव की कार्रवाई रोकने की मांग

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
पार्षदों और परिजनों पर दबाव का आरोप, कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
पार्षदों और परिजनों पर दबाव का आरोप, कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। नगर निकाय चुनाव के बाद कांग्रेस एवं कांग्रेस समर्थित पार्षदों और उनके परिजनों पर पुलिस-प्रशासन के जरिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने और राजनीतिक दबाव में की जा रही कथित कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि भाजपा नेताओं के इशारे पर सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर निर्वाचित पार्षदों और उनके परिवारों पर दबाव बनाने का प्रयास हो रहा है। कांग्रेस ने चुनाव के बाद इस संबंध में शिकायतें और सूचनाएं मिलने की बात कही।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम ने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों या उनके परिजनों पर राजनीतिक दबाव बनाने के लिए सरकारी तंत्र का इस्तेमाल गंभीर विषय है। पुलिस और प्रशासन को निष्पक्ष रहकर कानून के अनुसार काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी प्रकार के राजनीतिक दबाव को स्वीकार नहीं करेगी।

देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद निर्वाचित पार्षदों को स्वतंत्र रूप से काम करने का वातावरण मिलना चाहिए। किसी भी कार्रवाई की निष्पक्षता और कानूनी आधार स्पष्ट होना जरूरी है।

कांग्रेस कार्यालय प्रभारी एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विजय सोनी ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में हेमराज गौतम, मनीष शर्मा, श्याम गौतम, अनुराग गौतम, जोंटी वीरवाल, साजिद लाला, मनीष भारद्वाज, भरत जैन मामा, शोनू इनायत सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

इन आरोपों पर भाजपा और पुलिस-प्रशासन का पक्ष विज्ञप्ति में उपलब्ध नहीं कराया गया है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: