ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

गांधी के आदर्शों को पूरा विश्व मान रहा है : शांति धारीवाल

राखी गौतम बोलीं—सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर गांधीजी ने देश को आजादी दिलाई

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
गांधी के आदर्शों को पूरा विश्व मान रहा है : शांति धारीवाल
गांधी के आदर्शों को पूरा विश्व मान रहा है : शांति धारीवाल
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा

कोटा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को रामपुरा स्थित गांधी चौक पर श्रद्धांजलि और विचार गोष्ठी आयोजित की गई। सुबह 9:15 बजे कांग्रेसजनों ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद स्टेशन रोड स्थित भीमगंजमंडी गार्डन में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राखी गौतम ने की।

पूर्व मंत्री एवं कोटा उत्तर विधायक शांति धारीवाल ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों को आज पूरा विश्व मान रहा है। उन्होंने कहा कि गांधीजी के नेतृत्व में देश के स्वतंत्रता आंदोलन में हजारों सेनानियों ने संघर्ष किया और अनेक लोगों ने प्राणों की आहुति दी। अंग्रेजों ने कई स्वतंत्रता सेनानियों को जेलों में बंद किया, लेकिन आंदोलन लगातार मजबूत होता गया और अंततः देश आजाद हुआ।

धारीवाल ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। स्वतंत्रता संग्राम और शहीदों के योगदान को हमेशा याद रखा जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान केंद्र सरकार के शासन में स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के योगदान का उचित सम्मान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों और देश की एकता-अखंडता की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई। उनके संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से गांधीजी के सत्य, अहिंसा और सेवा के संदेश को जीवन में अपनाकर देशहित में काम करने का आह्वान किया।

गौतम ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर उन्होंने जवानों और किसानों के योगदान को सम्मान दिया। देश की एकता, लोकतंत्र और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है।

गोष्ठी का संचालन कांग्रेस कार्यालय प्रभारी डॉ. विजय सोनी ने किया। इस अवसर पर पूर्व पीसीसी सचिव डॉ. जफर मोहम्मद, पीसीसी महासचिव अमित धारीवाल, संगठन महामंत्री हेमराज गौतम, उपाध्यक्ष राकेश शर्मा ‘राकू’, श्याम गौतम, पूर्व महापौर मंजू मेहरा, पार्षद शोनू कुरैशी, अनुराग गौतम, तरुण चतुर्वेदी, प्रदीप मालवीय, किशोर मदनानी, ब्लॉक अध्यक्ष एवं पार्षद ललित शर्मा, भरत जैन ‘मामा’, पार्षद अर्पित जैन, धीरज, महिला कांग्रेस की मालती शर्मा, अनूप कुमार ‘अन्नू’, शिक्षक नेता घनश्याम शुक्ला, सेवादल के शशि शर्मा, दीपक वर्मा, हंसराज गोस्वामी, शिवराज गुर्जर और दिनेश सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: