ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

पंचायतीराज चुनावों के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारी, कोटा पहुंचे जिला प्रभारी जितेन्द्र सिंह गुर्जर

संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने पर दिया जोर

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
पंचायतीराज चुनावों के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारी, कोटा पहुंचे जिला प्रभारी जितेन्द्र सिंह गुर्जर
पंचायतीराज चुनावों के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारी, कोटा पहुंचे जिला प्रभारी जितेन्द्र सिंह गुर्जर
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से कोटा जिले का प्रभारी नियुक्त किए गए पूर्व मंत्री जितेन्द्र सिंह गुर्जर शुक्रवार को कोटा पहुंचे। सर्किट हाउस में कोटा देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

जितेन्द्र सिंह गुर्जर ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि चुनावों को गंभीरता से लेते हुए सभी कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और पूरी सक्रियता के साथ जुटने की जरूरत है।

कांग्रेस कार्यालय प्रभारी डॉ. विजय सोनी ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक स्तर पर मजबूती लाने और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

इस दौरान लाडपुरा प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू, पूर्व प्रधान सरोज मीणा, रामगंजमंडी विधानसभा प्रत्याशी महेंद्र राजौरिया, पूर्व उप जिला प्रमुख मनोज शर्मा, पीसीसी सचिव मंजूर तंवर, पूर्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, जिला परिषद सदस्य संभव वर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कुशलपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अनूप मेहरा, राधेश्याम वर्मा, विकास शर्मा और पूर्व प्रधान गजराज सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: