ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

वोट बचाओ–देश बचाओ महारैली में कोटा से पहुंचे सैकड़ों कांग्रेसी, धारीवाल बंधुओं ने संभाली कमान

दिल्ली के रामलीला मैदान में शांति धारीवाल और अमित धारीवाल के नेतृत्व में शामिल हुए कार्यकर्ता, मताधिकार और लोकतंत्र की रक्षा का उठाया मुद्दा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
वोट बचाओ–देश बचाओ महारैली में कोटा से पहुंचे सैकड़ों कांग्रेसी, धारीवाल बंधुओं ने संभाली कमान
वोट बचाओ–देश बचाओ महारैली में कोटा से पहुंचे सैकड़ों कांग्रेसी, धारीवाल बंधुओं ने संभाली कमान
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा

दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित कांग्रेस की ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली में कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। पूर्व मंत्री एवं कोटा उत्तर विधायक शांति धारीवाल और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमित धारीवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता बसों, ट्रेनों और निजी वाहनों से दिल्ली पहुंचे। महारैली में कांग्रेस ने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं, चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मुद्दा उठाया।

महारैली के दौरान कोटा उत्तर के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस का आरोप है कि मताधिकार के साथ खिलवाड़ कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है। पार्टी ने मतदाता सूची की पारदर्शिता और प्रत्येक नागरिक के वोट के अधिकार की सुरक्षा की मांग उठाई।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव अमित धारीवाल ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए। लोकतंत्र में मताधिकार के दुरुपयोग को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। निष्पक्ष चुनाव और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए जरूरी है। वोट की ताकत जनता के संवैधानिक अधिकारों का आधार है और इसकी रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

महारैली में कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। शांति धारीवाल और अमित धारीवाल के नेतृत्व में कोटा से कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: