ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद, युवक ने बालक पर बैट से किया हमला; नाक की हड्डी टूटी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद, युवक ने बालक पर बैट से किया हमला; नाक की हड्डी टूटी
क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद, युवक ने बालक पर बैट से किया हमला; नाक की हड्डी टूटी
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। नयापुरा थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस इलाके में क्रिकेट खेलने के दौरान बैट को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने बालक पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया। हमले में बालक की नाक की हड्डी टूट गई। घायल बालक को उपचार के लिए एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल बालक दिव्यांश सिंह के पिता ने गुरुवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि उनका बेटा अपने साथियों के साथ सिविल लाइंस क्षेत्र में क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान एक युवक वहां आया और बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने की जिद करने लगा। बच्चों ने उसे क्रिकेट बैट दे दिया, जिससे उसने कुछ देर क्रिकेट खेला।

इसके बाद जब बच्चों ने उससे बैट वापस मांगा तो युवक ने कथित तौर पर उसी बैट से बालक पर हमला कर दिया। बैट लगने से दिव्यांश की नाक में गंभीर चोट आई और जांच में नाक की हड्डी टूटने की बात सामने आई।

घटना के बाद घायल बालक को उपचार के लिए एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले को लेकर बालक के परिजनों ने गुरुवार को नयापुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: