ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / होम / लेख विस्तार
होम

मोबाइल गिरवी रखने से मना करने पर युवक पर जानलेवा हमला: कोटा में 6-7 नकाबपोश बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, चाकुओं से गोदा

उड़िया बस्ती में ₹3000 उधार न देने की रंजिश में वारदात; गंभीर हालत में न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
मोबाइल गिरवी रखने से मना करने पर युवक पर जानलेवा हमला: कोटा में 6-7 नकाबपोश बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, चाकुओं से गोदा
मोबाइल गिरवी रखने से मना करने पर युवक पर जानलेवा हमला: कोटा में 6-7 नकाबपोश बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, चाकुओं से गोदा
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। अनंतपुरा थाना क्षेत्र के बॉम्बे योजना स्थित उड़िया बस्ती में रविवार देर रात मोबाइल गिरवी रखकर रुपये उधार न देने पर एक युवक पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 6 से 7 नकाबपोश बदमाशों ने युवक को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल युवक को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) में भर्ती कराया गया है।

बिल मांगने पर हुआ था विवाद

घायल युवक की पहचान शुभम शाक्यवाल के रूप में हुई है। शुभम के साले लवली के अनुसार, घटना से एक दिन पहले शिवा बागड़ नाम का युवक मोबाइल गिरवी रखकर ₹3,000 उधार मांगने आया था। शुभम ने मोबाइल का बिल मांगा और बिना बिल के पैसे देने से मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर शिवा रंजिश रखने लगा।

दौड़ा-दौड़ाकर मारे चाकू

रविवार रात करीब 9 बजे शुभम अपने दोस्तों के साथ उड़िया बस्ती में बैठा था। तभी मुंह पर कपड़ा बांधे शिवा बागड़ अपने 5-6 साथियों के साथ डंडे और चाकू लेकर पहुंचा और शुभम पर हमला बोल दिया। जान बचाने के लिए शुभम भागा, लेकिन बदमाशों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और सिर, पेट व पैर पर आधा दर्जन से अधिक चाकू मार दिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए। अनंतपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं। घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: