ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

दाई मुख्य नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, कचरे के ढेर में फंसा था

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
दाई मुख्य नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, कचरे के ढेर में फंसा था
दाई मुख्य नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, कचरे के ढेर में फंसा था
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। दाई मुख्य नहर में शुक्रवार सुबह अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव अग्निशमन केंद्र के पास नहर में कचरे के ढेर के बीच फंसा हुआ था। स्थानीय लोगों की नजर पड़ने पर पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नगर निगम के गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। गोताखोरों ने नहर में उतरकर काफी मशक्कत के बाद शव को कचरे के ढेर से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। युवक की उम्र और पहचान से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ के साथ गुमशुदा लोगों की जानकारी भी खंगाली जा रही है।

शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत नहर में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: