ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / होम / लेख विस्तार
होम

16-17 अक्टूबर को डांडिया महोत्सव, पारंपरिक रंग में सजेगा कलाल समाज

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया पोस्टर विमोचन; बेस्ट युगल, चाइल्ड, ड्रेस और डांस सहित कई प्रतियोगिताएं होंगी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
16-17 अक्टूबर को डांडिया महोत्सव, पारंपरिक रंग में सजेगा कलाल समाज
16-17 अक्टूबर को डांडिया महोत्सव, पारंपरिक रंग में सजेगा कलाल समाज
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

कोटा। हैहय क्षत्रिय कलाल संस्थान की ओर से 16 और 17 अक्टूबर को दो दिवसीय डांडिया महोत्सव आयोजित किया जाएगा। महोत्सव कलाल सामुदायिक भवन, एयरपोर्ट के सामने कोटा में शाम 7 से रात 11 बजे तक चलेगा। आयोजन को लेकर समाज की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

महोत्सव के पोस्टर का विमोचन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया। उन्होंने आयोजन के लिए समाजबंधुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गरबा और डांडिया जैसे आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं। मातारानी के गुणगान के साथ आयोजित होने वाले ऐसे कार्यक्रमों से समाज में खुशहाली और आपसी जुड़ाव का भाव मजबूत होता है।

संस्थान अध्यक्ष विकास मेवाड़ा ने बताया कि दो दिनों तक डांडिया और गरबा की रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समाजबंधु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। आयोजन में युवाओं और बच्चों को भी जोड़ा जाएगा, ताकि नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से परिचित हो सके।

महोत्सव के दौरान बेस्ट युगल, बेस्ट चाइल्ड, बेस्ट ड्रेस और बेस्ट डांस सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्ले जोन भी रहेगा। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने समाजबंधुओं से बड़ी संख्या में शामिल होकर महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया है।

पोस्टर विमोचन के अवसर पर कलाल समाज कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश पारेता, डांडिया कार्यक्रम संयोजक अक्षय मालवीय, डायरेक्टर शांति सुवालका, डायरेक्टर शंकर मालवीय, पारेता महापंचायत अध्यक्ष जगन्नाथ पारेता, मेवाड़ा कलाल संस्थान के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र मेवाड़ा, मधुसूदन मेवाड़ा, पुलकित मेवाड़ा, नमिता मेवाड़ा, रिंकू पारेता और शिव शंकर पारेता सहित समाज के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: