ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

दूध की टंकियों से भरी जीप और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल

खेड़िया भटवाड़ा से दूध लेकर डेयरी जा रहा था कुशाल, टक्कर में जीप का अगला हिस्सा पिचका; घायल को कोटा अस्पताल रेफर किया

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
दूध की टंकियों से भरी जीप और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल
दूध की टंकियों से भरी जीप और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा

कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर शुक्रवार सुबह दरा स्टेशन के पास दूध की टंकियों से भरी जीप और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। हादसे में जीप चालक कुशाल (27) घायल हो गया। उसे उपचार के लिए कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

घटना कनवास थाना क्षेत्र की है। हादसे की सूचना पर हाईवे पुलिस के कॉन्स्टेबल शिवराज मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था संभाली। पुलिस ने क्षतिग्रस्त जीप को सड़क से हटवाकर किनारे करवाया, जिसके बाद जाम खुलवाकर वाहनों की आवाजाही सुचारू कराई गई।

दूध लेकर डेयरी जा रहा था कुशाल

घायल कुशाल के चाचा देवकरण ने बताया कि कुशाल जीप लेकर खेड़िया भटवाड़ा से दूध भरकर दरा डेयरी जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से जीप की जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत में जीप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक घायल हो गया।

दोनों पक्षों में हुआ समझौता

मोरूकला चौकी इंचार्ज भीम सिंह ने बताया कि घायल जीप चालक को कोटा अस्पताल रेफर किया गया था। बाद में जीप चालक के परिजनों और ट्रक चालक के बीच समझौता हो गया। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: