15-09-2026/ कोटा।
श्री दिगम्बर जैन मुमुक्षु मंडल, कोटा एवं समस्त मुमुक्षु संस्थाओं की ओर से दशलक्षण महापर्व समारोह का आयोजन 16 से 25 सितंबर तक किया जाएगा। इस दौरान शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। समारोह में जैन दर्शन के मर्मज्ञ विद्वानों के सानिध्य में श्रद्धालुओं को धर्म, आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक जीवन से जुड़े विषयों पर प्रवचन दिए जाएंगे।
रामपुरा स्थित श्री कुन्दकुन्द कहान स्वाध्याय भवन, श्री दिगम्बर जैन पोरवाल मंदिर, जैन गली में पं. शुभम शास्त्री, भोपाल एवं पं. आर्जव शास्त्री, भोपाल के सानिध्य में प्रतिदिन कार्यक्रम होंगे। यहां सुबह 7 से 9 बजे तक प्रक्षाल एवं जिनेंद्र पूजन, 9 से 9:15 बजे तक पूज्य गुरुदेव सी.डी. प्रवचन तथा 9:15 से 10:15 बजे तक प्रवचन होगा। दोपहर 3 से 3:45 बजे तक तत्व चर्चा आयोजित होगी। शाम 6:45 से 7:30 बजे तक बच्चों की पाठशाला, रात 7:30 से 8 बजे तक सामूहिक जिनेंद्र भक्ति, 8:15 से 8:30 बजे तक जैन श्रावकाचार कथा और रात 8:30 से 9:30 बजे तक प्रवचन होंगे।
इंद्र विहार स्थित श्री सीमंधर जिनालय में पं. स्वानुभव शास्त्री, जयपुर एवं पं. अंकित शास्त्री, मुमुक्षु आश्रम, कोटा के सानिध्य में प्रक्षाल एवं जिनेंद्र पूजन, प्रवचन, बच्चों की पाठशाला, सामूहिक भक्ति और आध्यात्मिक कार्यक्रम होंगे।
वहीं, सिलिकॉन सिटी, बूंदी रोड स्थित श्री सीमंधर दिग. जैन मंदिर में पंडित कैलाश चंद्र शास्त्री, बीकानेर एवं अरनव शास्त्री, मुमुक्षु आश्रम, कोटा के सानिध्य में धार्मिक आयोजन होंगे। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रमों में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।
