ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

दीपावली पर अपना घर वृद्ध आश्रम के प्रभुजनों को भेंट की बेडशीट और पिलो कवर

कोटा डेवलपमेंट फोरम व नैनानी चैरिटेबल ट्रस्ट के सेवा संकल्प उत्सव का तीसरा चरण संपन्न, दीपावली पर भोजन व्यवस्था की भी घोषणा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
दीपावली पर अपना घर वृद्ध आश्रम के प्रभुजनों को भेंट की बेडशीट और पिलो कवर
दीपावली पर अपना घर वृद्ध आश्रम के प्रभुजनों को भेंट की बेडशीट और पिलो कवर
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा

कोटा। दीपावली के अवसर पर सेवा और सहयोग की पहल करते हुए कोटा डेवलपमेंट फोरम और नैनानी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से अपना घर द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम, कृष्णा नगर में सेवा संकल्प उत्सव का तीसरा चरण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आश्रम में रह रहे प्रभुजनों को बेडशीट और पिलो कवर भेंट किए गए। साथ ही दीपावली पर एक दिन की भोजन व्यवस्था करने की भी घोषणा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, कोटा के एसएसओ कानाराम रहे। अध्यक्षता चंडीगढ़ निवासी संत गोविंदाचार्य ने की, जो अखिल भारतीय कौशल गायत्री परिवार, बोरखेड़ा, कोटा के प्रतिनिधि हैं। आयोजन में कोटा डेवलपमेंट फोरम के अध्यक्ष डीएन नैनानी, चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष लक्ष्मण नैनानी और अपना घर के निदेशक डॉ. योगेंद्र मणि कौशिक का सानिध्य रहा। आयोजकों और अपना घर परिवार की ओर से अतिथियों का दुपट्टा और मोती माला पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम संयोजक एसके अग्रवाल ने शाब्दिक स्वागत किया। फोरम अध्यक्ष डीएन नैनानी ने कोटा डेवलपमेंट फोरम की गतिविधियों और आयोजन की पृष्ठभूमि की जानकारी दी। ट्रस्ट अध्यक्ष लक्ष्मण नैनानी ने परिवार की ओर से संचालित सेवा प्रकल्पों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दीपावली पर ट्रस्ट की ओर से आश्रम के प्रभुजनों के लिए एक दिन के भोजन की व्यवस्था की जाएगी।

सदस्य प्रोफेसर अरुण शर्मा, डॉ. केसी नंदवाना, समाजसेवी अरुण भार्गव और राजेश शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। अपना घर के निदेशक डॉ. योगेंद्र मणि कौशिक ने आश्रम में रह रहे प्रभुजनों की दिनचर्या, गतिविधियों और आवश्यकताओं की जानकारी दी।

संत गोविंदाचार्य ने कहा कि गायत्री मंत्र विश्व का सर्वश्रेष्ठ मंत्र है। गौ सेवा और मानव सेवा जीवन के सर्वोत्तम कार्यों में शामिल हैं। मुख्य अतिथि कानाराम ने आयोजन के लिए नैनानी ट्रस्ट और कोटा डेवलपमेंट फोरम को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से पीड़ित वर्ग को सहयोग मिलता है और सेवा कार्यों में जुटी संस्थाओं को प्रोत्साहन मिलता है।

कार्यक्रम के संचालन में एसके अग्रवाल, सदस्य बीएस वर्मा और अंजली शर्मा ने यज्ञ दत्त हाड़ा का सहयोग किया। फोरम की उपाध्यक्ष आशा शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कुछ सदस्यों ने भी भामाशाह के रूप में प्रभुजनों के लिए सहयोग दिया।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष शिवराज कुमार, सदस्य दीपक त्यागी, एडवोकेट कल्पना शर्मा, अजय एवं प्रतिमा ओबेरॉय, विनोद कुमार गुप्ता, अपना घर की प्रतिभा शर्मा और समाजसेवी डीके नाबर सहित अन्य सदस्य और आश्रम के प्रभुजन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: