ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

गंदगी से मुक्त होगा कोटा, शहर को देश में अव्वल बनाने का लक्ष्य

गुरुद्वारा एनक्लेव सोसायटी में उप महापौर, वर्तमान व पूर्व पार्षदों का अभिनंदन; वार्ड 68 को सर्वश्रेष्ठ बनाने का पार्षद सुरेश सिंह जादौन का भरोसा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
गंदगी से मुक्त होगा कोटा, शहर को देश में अव्वल बनाने का लक्ष्य
गंदगी से मुक्त होगा कोटा, शहर को देश में अव्वल बनाने का लक्ष्य
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

कोटा। बजरंग नगर स्थित गुरुद्वारा एनक्लेव सोसायटी की ओर से रविवार को उप महापौर विवेक राजवंशी सहित वर्तमान और पूर्व पार्षदों का सम्मान किया गया। समारोह में उप महापौर विवेक राजवंशी के साथ स्थानीय पार्षद सुरेश सिंह जादौन, पार्षद सपना गंभीर और सोमा अहलूवालिया का अभिनंदन किया गया। पूर्व पार्षद योगेश अहलूवालिया और आशु गंभीर को भी सम्मानित किया गया।

सोसायटी के संस्कृति मंत्री एवं मीडिया प्रभारी मुकेश चड्ढा ने बताया कि सम्मान समारोह में उप महापौर विवेक राजवंशी ने कॉलोनीवासियों को आश्वस्त किया कि आगामी पांच वर्षों में कोटा को गंदगी से मुक्त करने के लिए प्राथमिकता से काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और बेहतर बनाने के अभियान में प्रत्येक कोटावासी की भागीदारी जरूरी है। उनका प्रयास रहेगा कि कोटा शहर का नाम देश के अग्रणी शहरों में रहे।

समारोह में वार्ड 68 के पार्षद सुरेश सिंह जादौन ने वार्डवासियों का आभार जताते हुए कहा कि जनता ने जिस ट्रिपल इंजन की सरकार पर भरोसा जताया है, उसके अनुरूप वार्ड को सर्वश्रेष्ठ बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने वार्ड की समस्याओं का समय पर समाधान कराने का भरोसा दिलाया।

समारोह में समिति संरक्षक हरिमोहन अग्रवाल, अध्यक्ष अमित मंगल, महासचिव हरबंस सिंह, सचिव धीरज आनंद, कोषाध्यक्ष सुभाष गुप्ता सहित शंभू जैन, जम्मू जैन, गोविंद वासवानी, रमेश और अन्य सदस्य मौजूद रहे। आदित्य आवास समिति, त्रिवेणी आवास समिति तथा भैरू बाबा मंदिर समिति के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: