ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

कोटा को ‘ग्रीन और क्लीन’ बनाने पर जोर: उपमहापौर विवेक राजवंशी

आमजन की समस्याओं का समाधान और दशहरा मेले की बेहतर व्यवस्थाएं प्राथमिकता

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा को ‘ग्रीन और क्लीन’ बनाने पर जोर: उपमहापौर विवेक राजवंशी
कोटा को ‘ग्रीन और क्लीन’ बनाने पर जोर: उपमहापौर विवेक राजवंशी
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। नगर निगम के नवनिर्वाचित उपमहापौर विवेक राजवंशी ने शहर को ‘ग्रीन और क्लीन’ बनाने तथा आमजन की समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया है। पदभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आमजन और कार्यकर्ता सीधे उनके कक्ष में आकर अपनी समस्याएं बता सकेंगे। जनप्रतिनिधि का पहला दायित्व लोगों की बात सुनना और समाधान के लिए प्रयास करना है।

राजवंशी ने आगामी राष्ट्रीय दशहरा मेले की तैयारियां तत्काल शुरू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए नगर निगम स्तर पर व्यवस्थाओं को समय रहते मजबूत किया जाएगा।

उपमहापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के विजन के अनुरूप शहर के विकास और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने पर काम होगा। सफाई व्यवस्था में सुधार के साथ शहर को अधिक हरा-भरा बनाने पर भी जोर दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि आने वाले एक वर्ष में कोटा की सफाई और व्यवस्थाओं में बदलाव दिखाई देगा।

बातचीत के दौरान राजवंशी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी विचारधारा खो चुकी है और हार के डर से मैदान छोड़कर भागी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: