ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

केडीएफ के बैंकिंग एवं स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार में सदस्यों को दी उपयोगी जानकारी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
केडीएफ के बैंकिंग एवं स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार में सदस्यों को दी उपयोगी जानकारी
केडीएफ के बैंकिंग एवं स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार में सदस्यों को दी उपयोगी जानकारी
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। कोटा डेवलपमेंट फोरम (केडीएफ) की ओर से होटल जोहरी में बैंकिंग एवं स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर दो महत्वपूर्ण सत्रों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम केडीएफ अध्यक्ष डीएन नैनानी की अध्यक्षता एवं संस्थापक अध्यक्ष डॉ. टीसी मेहता के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। सेमिनार का उद्देश्य सदस्यों को वित्तीय सेवाओं और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारियां उपलब्ध कराना रहा।

बैंकिंग सुविधाओं और लाभों की दी जानकारी

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की ओर से लव खंडेलवाल एवं उनकी टीम ने विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं और उनसे मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी साझा की। बैंकिंग सेवाओं के उपयोग, उपलब्ध सुविधाओं तथा वित्तीय जागरूकता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सदस्यों को जानकारी दी गई।

आधुनिक जीवनशैली और स्वास्थ्य पर चर्चा

द्वितीय सत्र में डॉ. केसी नंदवाना, सेवानिवृत्त वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी एवं पूर्व अतिरिक्त निदेशक ने आधुनिक जीवनशैली के लिवर और संपूर्ण स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों पर जानकारी दी। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में आयुर्वेद की भूमिका और दैनिक जीवन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के विभिन्न पहलुओं पर उपयोगी जानकारी साझा की।

दोनों सत्रों के बाद प्रश्नोत्तर कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें सदस्यों ने बैंकिंग एवं स्वास्थ्य से संबंधित सवाल पूछे और विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में केडीएफ उपाध्यक्ष आशा शर्मा, फाइनेंस सेक्रेटरी राजकमल एरन सहित करीब 50 सदस्य उपस्थित रहे। मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन केडीएफ महासचिव कंचन ठाकुर ने किया।

केडीएफ पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य सदस्यों को विभिन्न समसामयिक विषयों की उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराना और उन्हें वित्तीय एवं स्वास्थ्य संबंधी मामलों में जागरूक बनाना है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: