District President, Kota City
Q | कोटा को अगले तीन वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर और बड़े प्रोजेक्ट्स के मामले में अग्रणी बनाने का संगठन का क्या विजन है?
जवाब: केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन सरकार के कारण कोटा में करीब 1000 करोड़ रुपए के विकास कार्य चल रहे हैं। शंभूपुरा में नया एयरपोर्ट, कोटा जंक्शन व न्यू कोटा स्टेशन का विकास, एरोसिटी, चंबल गार्डन, संविधान पार्क और स्मार्ट रोड जैसे प्रोजेक्ट शहर का स्वरूप बदल रहे हैं।
Q | कोचिंग सिटी के साथ उद्योग, रोजगार और पर्यटन के लिएरणनीति क्या है?
जवाब: कोटा को औद्योगिक और पर्यटन हब बनाया जा रहा है। शंभूपुरा, तालेडा, मंडाना और कसार में औद्योगिक क्षेत्र विकसित हो रहे हैं। एक्सप्रेस-वे से कनेक्टिविटी बढ़ेगी। मुकुंदरा टाइगर रिजर्व, चंबल रिवर फ्रंट और मथुराधीश कॉरिडोर से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। जल्द नए उद्योग और इथेनॉल प्लांट स्थापित होंगे।
Q | विपक्ष महंगाई, बेरोजगारी और स्थानीय समस्याओं पर सरकार को घेर रहा है। आपका जवाब?
जवाब: पहले खुद के कामों को देखना चाहिए। कांग्रेस शासन में 17 बार पेपर लीक हुए। आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है और डीबीटी से जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।
Q | जिलाध्यक्ष के रूप में आपकी सबसे बड़ी चुनौती क्या है?
जवाब: हर चुनौती को अवसर मानकर सेवा और संगठन की भावना से काम करते हैं। जनता की मदद हमारी प्राथमिकता है। स्थानीय निकाय चुनाव में बेहतर परिणाम का लक्ष्य है।
Q | आपकी प्रमुख उपलब्धियां और आगे की दो प्राथमिकताएं क्या हैं?
जवाब: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना। दो लाख कार्यकर्ताओं का सक्रिय नेटवर्क हमारी ताकत है। आगे 'एक पेड़ माँ, पिता और बच्चों के नाम' अभियान को जन-आंदोलन बनाना तथा कोटा को इंदौर की तर्ज पर स्वच्छ शहर बनाना प्राथमिकता है।
Q | मेरा कोटा 2030 का विजन क्या है? यदि आपको केवल एक ऐतिहासिक निर्णय लेने का अवसर मिले, तो वह क्या होगा?
जवाब - कोटा को पूर्णतः 'ग्रीन और क्लीन सिटी' घोषित करने का निर्णय लूंगा। जहां हर नागरिक अनिवार्य रूप से वृक्षारोपण और स्वच्छता को अपनी दैनिक जिम्मेदारी समझे। मेरा विजन शहर को सबसे विकसित, आधुनिक, प्रदूषण मुक्त और व्यवस्थित शहर बनाना है।
