ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

धनतेरस की रात घर में बुझ गया खुशियों का दीप, बालकनी से गिरकर ढाई साल के मासूम की मौत

महावीर नगर एक्सटेंशन में हादसा, सिर में गंभीर चोट और ब्रेन डैमेज होने से नहीं बच सकी जान

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
धनतेरस की रात घर में बुझ गया खुशियों का दीप, बालकनी से गिरकर ढाई साल के मासूम की मौत
धनतेरस की रात घर में बुझ गया खुशियों का दीप, बालकनी से गिरकर ढाई साल के मासूम की मौत
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। धनतेरस की खुशियों के बीच कोटा में एक परिवार की दीपावली का उजाला मातम में बदल गया। महावीर नगर एक्सटेंशन में शुक्रवार रात बालकनी से गिरने के कारण ढाई साल के मासूम अर्णीत उर्फ शिवाय की मौत हो गई। हादसे के समय बच्चा घर में खेल रहा था, जबकि उसकी मां दीपावली की पूजा की तैयारी करते हुए दीपक जला रही थी। बालकनी की रेलिंग पर चढ़कर नीचे झांकने के दौरान मासूम संतुलन खो बैठा और सीधे नीचे गिर गया।

महावीर नगर एक्सटेंशन स्कीम निवासी डॉ. मोहित गौतम ने बताया कि उनके छोटे भाई हर्षित गौतम का बेटा अर्णीत शुक्रवार रात घर में खेल रहा था। उसकी मां दीपक जला रही थी। इसी दौरान बच्चा बालकनी की रेलिंग पर चढ़ गया। मां उसे संभाल पाती, इससे पहले ही वह नीचे गिर गया। बच्चे के गिरने और रोने की आवाज सुनकर मां और परिजन दौड़कर पहुंचे। उसे तत्काल कॉमर्स कॉलेज चौराहे के पास स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां करीब तीन घंटे तक उपचार चला, लेकिन शुक्रवार मध्यरात्रि के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सिर में गंभीर चोट, ब्रेन भी हुआ डैमेज

निजी अस्पताल में उपचार करने वाले न्यूरो सर्जन डॉ. मामराज अग्रवाल ने बताया कि बच्चा सिर के बल नीचे गिरा था। सिर जमीन से टकराने के कारण खोपड़ी की कई हड्डियां टूट गईं और मस्तिष्क को भी गंभीर नुकसान पहुंचा। उसे अंदरूनी चोटें आई थीं। अस्पताल लाए जाने के समय उसकी हालत बेहद गंभीर थी। तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

महावीर नगर थानाधिकारी हरेंद्र सौदा ने बताया कि हादसा घर में ही हुआ था। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बालक की मौत हो गई। परिजन ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार किया, जिसके बाद शव बिना पोस्टमार्टम के उन्हें सौंप दिया गया। शनिवार को मासूम का अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: