ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

गोवर्धन पूजा के साथ धर्मपुरा में हुआ भैंसों का पूजन, गुर्जर परंपरा की दिखी झलक

पशुधन को समृद्धि और आजीविका का आधार मानकर किया पूजन, नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का दिया संदेश

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
गोवर्धन पूजा के साथ धर्मपुरा में हुआ भैंसों का पूजन, गुर्जर परंपरा की दिखी झलक
गोवर्धन पूजा के साथ धर्मपुरा में हुआ भैंसों का पूजन, गुर्जर परंपरा की दिखी झलक
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। दीपावली और गोवर्धन पूजा के अवसर पर कोटा के समीप धर्मपुरा गांव में गुर्जर समाज की पारंपरिक संस्कृति और रीति-रिवाजों की झलक देखने को मिली। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रवि गुर्जर पोसवाल के पैतृक गांव में विधि-विधान से गोवर्धन पूजन के साथ पारंपरिक भैंस पूजन भी किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने पशुधन की पूजा कर परिवार और गांव की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

गुर्जर समाज की ग्रामीण परंपराओं में पशुधन को आजीविका और समृद्धि का महत्वपूर्ण आधार माना जाता है। इसी परंपरा को निभाते हुए भैंसों का पूजन किया गया। आयोजन में समाज की लोक संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली की झलक दिखाई दी।

रवि गुर्जर पोसवाल ने कहा कि संस्कृति और परंपराएं समाज की पहचान हैं। आधुनिकता के दौर में अपनी जड़ों से जुड़े रहना और अगली पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक गौरव को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से पशुधन के प्रति सम्मान और पारंपरिक विरासत के संरक्षण का संदेश दिया गया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: