ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

संभागीय आयुक्त कार्यालय में कर्मचारी की मौत से हड़कंप, अतिरिक्त आयुक्त के चैंबर में मिला शव

आफाक अंसारी का शव मिलने से प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप, चैंबर अंदर से बंद मिला

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
संभागीय आयुक्त कार्यालय में कर्मचारी की मौत से हड़कंप, अतिरिक्त आयुक्त के चैंबर में मिला शव
संभागीय आयुक्त कार्यालय में कर्मचारी की मौत से हड़कंप, अतिरिक्त आयुक्त के चैंबर में मिला शव
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। संभागीय आयुक्त कार्यालय परिसर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अतिरिक्त संभागीय आयुक्त कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आफाक अंसारी का शव मिला। कार्यालय के अंदर शव मिलने की सूचना से प्रशासनिक महकमे में भी हलचल मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कर्मचारी ने कार्यालय के चैंबर में आत्महत्या की।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। चैंबर अंदर से बंद मिलने के कारण पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस कर्मचारी के परिजनों, सहकर्मियों और कार्यालय से जुड़े लोगों से जानकारी जुटा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: