ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

कोटा में डीएसपी गिरिराज गर्ग का हार्ट अटैक से निधन, पुलिस महकमे में शोक

सरकारी क्वार्टर में अकेले थे डीएसपी; तबीयत बिगड़ने पर साथी पुलिसकर्मी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, सुबह इलाज के दौरान मौत

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा में डीएसपी गिरिराज गर्ग का हार्ट अटैक से निधन, पुलिस महकमे में शोक
कोटा में डीएसपी गिरिराज गर्ग का हार्ट अटैक से निधन, पुलिस महकमे में शोक
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। पुलिस महकमे के लिए कोटा से दुखद खबर सामने आई है। डीएसपी गिरिराज गर्ग का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे ड्यूटी के सिलसिले में कोटा में सरकारी क्वार्टर में अकेले रह रहे थे। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद साथी पुलिसकर्मी उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 7 बजे गिरिराज गर्ग सरकारी क्वार्टर में बैठे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक घबराहट और बेचैनी महसूस हुई। उन्होंने तत्काल अपने साथियों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर साथी पुलिसकर्मी उन्हें कोटा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद गुरुवार सुबह करीब 4 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

गिरिराज गर्ग मूल रूप से भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ के रहने वाले थे। इसी साल मार्च में जयपुर के एक निजी अस्पताल में हार्ट ब्लॉकेज के बाद उनका स्टेंट डाला गया था। इसके बाद अगस्त में उन्होंने 14वीं आरएसी में जॉइन किया था। फिलहाल वे अपनी कंपनी के साथ कोटा में तैनात थे।

बताया जा रहा है कि गिरिराज गर्ग की करीब चार साल की सेवा अभी बाकी थी। उनके अचानक निधन की सूचना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना मिलने के बाद आरएसी के अधिकारी और जवानों के साथ दादाबाड़ी थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस और विभागीय अधिकारी आगे की आवश्यक प्रक्रिया में जुटे हैं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: