ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

कोटा दशहरा मेले में रामलीला का समापन, रावण वध के बाद श्रीराम के अयोध्या प्रस्थान का मंचन

कुंभकर्ण, मेघनाद और रावण वध के दृश्यों ने बांधा समां, विभीषण का राजतिलक भी दिखाया

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा दशहरा मेले में रामलीला का समापन, रावण वध के बाद श्रीराम के अयोध्या प्रस्थान का मंचन
कोटा दशहरा मेले में रामलीला का समापन, रावण वध के बाद श्रीराम के अयोध्या प्रस्थान का मंचन
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

कोटा के 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में मंगलवार को श्रीराम रंगमंच पर राघवेंद्र कला संस्थान के कलाकारों ने रामलीला के अंतिम प्रसंगों का सजीव मंचन किया। कुंभकर्ण, मेघनाद और रावण वध से लेकर विभीषण के राजतिलक और भगवान श्रीराम के अयोध्या प्रस्थान तक के दृश्यों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। मंचन के दौरान धर्म की विजय, अहंकार के अंत और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

रामलीला की शुरुआत लंकापति रावण द्वारा कुंभकर्ण को निद्रा से जगाकर युद्धभूमि में भेजने के प्रसंग से हुई। इसके बाद भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के बाणों से कुंभकर्ण तथा मेघनाद के वध का मंचन किया गया। कलाकारों ने संवाद, अभिनय और भाव-भंगिमाओं के माध्यम से युद्ध के दृश्यों को जीवंत बनाया। राम-रावण के बीच हुए अंतिम युद्ध के दौरान भगवान श्रीराम के अग्निबाण से रावण वध का दृश्य प्रस्तुत किया गया तो श्रीराम रंगमंच परिसर जय श्रीराम और सत्यमेव जयते के जयकारों से गूंज उठा। प्रकाश व्यवस्था, पार्श्व संगीत और ध्वनि प्रभावों ने मंचन को और प्रभावशाली

बनाया।

रावण वध के बाद भगवान श्रीराम ने विभीषण का लंका के राजा के रूप में राजतिलक किया। इसके बाद माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान और वानर सेना के साथ पुष्पक विमान से अयोध्या प्रस्थान का दृश्य मंचित हुआ। अयोध्या में दीप जलाकर श्रीराम के स्वागत का प्रसंग चौपाइयों और भजनों के साथ प्रस्तुत किया गया। इस दृश्य ने दर्शकों को राम के वनवास से लौटने और अयोध्या में दीपोत्सव की परंपरा की याद दिलाई। राष्ट्रीय दशहरा मेले की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में रामलीला का यह मंचन धार्मिक आस्था के साथ भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं और रामायण के आदर्शों को सामने लाने वाला रहा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: