ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

दिनभर अट्टहास करता रहा 105 फीट ऊंचा रावण, पुतलों को देखने उमड़ा शहर

20 अक्टूबर को होगा रावण दहन, कुंभकर्ण और मेघनाद के 72-72 फीट ऊंचे पुतले भी तैयार; सुरक्षा के मद्देनजर दहन स्थल पर बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
दिनभर अट्टहास करता रहा 105 फीट ऊंचा रावण, पुतलों को देखने उमड़ा शहर
दिनभर अट्टहास करता रहा 105 फीट ऊंचा रावण, पुतलों को देखने उमड़ा शहर
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

कोटा। राष्ट्रीय दशहरा मेला 2026 में 20 अक्टूबर को होने वाले रावण दहन के लिए 105 फीट ऊंचे रावण और 72-72 फीट ऊंचे कुंभकर्ण व मेघनाद के विशालकाय पुतले तैयार कर दहन स्थल पर स्थापित कर दिए गए हैं। दशानन का पुतला दिनभर साउंड इफेक्ट के जरिए अट्टहास करता रहा। विशालकाय पुतलों को देखने के लिए दिनभर शहरवासियों की भीड़ उमड़ती रही।

दशहरा मैदान में स्थापित पुतलों को करीब से देखने के लिए लोग परिवार और बच्चों के साथ पहुंचे। मुख्य सड़क से गुजरने वाले राहगीर भी रुककर पुतलों की बनावट और कारीगरी निहारते नजर आए। युवाओं और बच्चों ने रावण के साथ सेल्फी ली और फोटो खिंचवाए। वहीं, कुछ लोगों ने परंपरा के अनुसार पुतले पर कंकड़ मारकर पुरानी रीति का पालन किया। पुतलों के आसपास दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

सुरक्षा के लिए दहन स्थल पर कड़े इंतजाम

महापौर अनुसुइया गोस्वामी ने बताया कि पुतलों को देखने पहुंच रही भीड़ को देखते हुए पुलिस और नगर निगम प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के आसपास का परिसर खाली कराया गया है तथा अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। मैदान में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, ताकि 20 अक्टूबर को होने वाले रावण दहन तक व्यवस्थाएं सुरक्षित और सुचारू बनी रहें।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: