ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

मां दुर्गा की आराधना के साथ शुरू हुआ 133वें दशहरा मेले का धार्मिक सिलसिला

विधायक संदीप शर्मा, महापौर अनुसुईया गोस्वामी और उपमहापौर विवेक राजवंशी सहित जनप्रतिनिधियों ने किया दुर्गा पूजन

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
मां दुर्गा की आराधना के साथ शुरू हुआ 133वें दशहरा मेले का धार्मिक सिलसिला
मां दुर्गा की आराधना के साथ शुरू हुआ 133वें दशहरा मेले का धार्मिक सिलसिला
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

कोटा। 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले की शुरुआत के साथ रविवार को धार्मिक आयोजनों का सिलसिला भी शुरू हो गया। किशोरपुरा स्थित आशापुरा माताजी मंदिर में जनप्रतिनिधियों और नगर निगम अधिकारियों ने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर मेले के सफल, भव्य और निर्विघ्न आयोजन की कामना की। इस दौरान मां का विशेष शृंगार किया गया और नगर निगम की ओर से चुनरी भेंट की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शहर की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई।

पूजन में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, महापौर अनुसुईया गोस्वामी, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, उपमहापौर विवेक राजवंशी तथा नगर निगम आयुक्त एवं मेला अधिकारी ओमप्रकाश मेहरा सहित पार्षद, अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय दशहरा मेला कोटा की सांस्कृतिक पहचान और गौरव का प्रतीक है। इससे शहर की धार्मिक परंपराएं, लोक संस्कृति और सामाजिक समरसता जुड़ी हुई हैं। महापौर अनुसुईया गोस्वामी ने कहा कि नगर निगम की टीम मेले की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में जुटी है। प्रयास है कि मेले में आने वाले लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल मिले। उन्होंने शहरवासियों से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।

आयुक्त एवं मेला अधिकारी ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि मेले को आकर्षक, व्यवस्थित और यादगार बनाने के लिए तैयारियां की गई हैं। अधिकारी और कर्मचारी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने में जुटे हैं। उपमहापौर विवेक राजवंशी ने कहा कि दशहरा मेला कोटा की ऐतिहासिक पहचान है और इसकी परंपरा की भव्यता बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयास किए जा रहे हैं।

पूजन में पार्षद सुरेश सिंह जादौन, देवेन्द्र शर्मा, नंदकंवर हाड़ा, पिंटू कंवर, सुनीता नायक, हेमराज हाड़ा, शोमा आहलुवालिया, सीमा चौधरी, सुनील गौतम, नगेन्द्र सिंह, भूपेंद्र प्रजापति, कुलदीप मेहरा, नीतू कंवर, रवि शर्मा, सुनीता सेन, मोहनलाल सुमन, नवीन माथुर सीटू और राहुल माथुर शामिल हुए। अतिरिक्त आयुक्त भावना सिंह, उपायुक्त धीरज कुमार सोनी, मुख्य अभियंता महेश चंद गोयल, अतिरिक्त मुख्य अभियंता जेपी शर्मा, उपायुक्त महावीर सिंह सिसौदिया, सत्यनारायण राठौर, पूर्व पार्षद विजयलक्ष्मी प्रजापति मेवाड़ा, नंद किशोर मेवाड़ा और आशापाला मंदिर समिति अध्यक्ष पवन सिंह हाड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

निगम परिसर के मंदिर में रामायण पाठ शुरू

आशापुरा माताजी मंदिर में दुर्गा पूजन के बाद नगर निगम कार्यालय परिसर स्थित मंदिर में रामायण पाठ शुरू हुआ। महापौर अनुसुईया गोस्वामी, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन और आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों ने हनुमानजी के समक्ष नमन कर श्रद्धाभाव से रामायण पाठ में भाग लिया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: